सांगोद: बपावर सीएचसी के डॉक्टर ने शराब के नशे में मरीज के परिजनों से की गाली-गलौज, सीएमएचओ ने की कार्रवाई
Sangod, Kota | Feb 8, 2025 जिले के बपावर सीएचसी पर शराब के नशे में डॉक्टर द्वारा मरीज के परिजनों से अभद्रता करने पर शिकायत के बाद सीएमएचओ डॉक्टर नरेंद्र नागर ने डॉक्टर विपिन गुप्ता को फिलहाल बपावर से सांगोद लगा दिया है। सीएमएचओ डॉक्टर नरेंद्र नागर ने शनिवार सुबह 10 बजे बताया कि शुक्रवार को कोई मरीज के परिजन डॉक्टर के घर पर जांच रिपोर्ट दिखाने को लेकर कहासुनी हो गयी थी।