डेनमार्क का डेलीगेशन नागेपुर पहुंचा, PM मोदी के गोद लिए गांव में 60 स्टूडेंट्स ने किया भ्रमण
Sadar, Varanasi | Nov 24, 2024 प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव नागपुर का शैक्षणिक भ्रमण करने रविवार की सुबह डेनमार्क के 60 स्टूडेंट पहुंचे। यहां लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर और ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गांव के विभिन्न पहलुओं को जाना और 'इज्जतघर' (शौचालय) सहित नंदघर और पार्कों को भी देखा। इस दौरान सभी ने प्लांटेशन भी किया।