धमदाहा: पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
धमदाहा :- धमदाहा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है।