सोहागपुर: मढ़ई में जिला पंचायत का सामान्य सम्मेलन सम्पन्न, पर्यटन को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
सोहागपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ई स्थित ड्रीम व्यू हेरिटेज रिसॉर्ट में जिला पंचायत का सामान्य सम्मेलन शनिवार दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनोहर लाल पटेल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हिमांशु जैन सहित 12 जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित