विजय शंकर 1969 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। उन्होंने 12 दिसंबर, 2005 से 31 जुलाई, 2008 तक CBI के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दीं थीं । मंगलवार को उनके निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनकी इच्छा के अनुसार एम्स में दान कर दिया गया इस दौरान उनको श्रद्धांजलि देने सीबीआई के निदेशक समेत कई अधिकारी पहुँचे ।