दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित है इस्कॉन मंदिर में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जहां एकत्रित होकर भक्तों ने कीर्तन किया। इस्कॉन के उपाध्यक्ष बृजनंदन दास ने बताया कि दुनिया भर के 1000 इस्कॉन मंदिरों में आज कीर्तन और प्रार्थना का आयोजन किया गया है।