बाह: आगरा-बाह रोड पर ट्रक की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत
थाना बाह क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 7 बजे आगरा-बाह रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक आयुष की मौत हो गई। आयुष, पुत्र भोले शंकर, अपने घर के सामने से सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार