पेण्ड्रा: पेंड्रा में कलेक्टर ने जनसमस्याओं निवारण शिविरों में अधिकारियों को प्रकरणों का निराकरण करने के लिए उपस्थित रहने के दिए निर्देश
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने मुख्यमंत्री निवास जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत, पीएमओ पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन और विभागों में लंबित एवं नवीन लंबित प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निराकरण हेतु लंबित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण सुनिश्चित करने और निराकरण उपरांत टीएल सूची से प्रकरण विलोपित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।