माकड़ोन: मकड़ोन में अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकू से किया हमला, मौके पर ही हुई मौत
Makdon, Ujjain | Apr 7, 2026 मंगलवार सुबह 11 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि माकड़ौन* में बीती रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही नगर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, मृतक के परिजनों ने मुख्य चौपाटी पर धरना देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।