गया टाउन सीडी ब्लॉक: डॉक्टर बनने चला था,बना फर्जी अभ्यर्थी,NEET पुनर्परीक्षा में सॉल्वर बनकर बैठा ANMMCH के MBBS के 2 छात्र हुआ गिरफ्तार
21 जून को देशभर में आयोजित नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बिहार के लखीसराय में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है।जहां परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे कई अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभ्यर्थियों में गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के 2 छात्र शामिल थे।अर्पित सिंह और विवेक कुमार के रूप में दोनों की पहचान हुई है।