सासाराम: बाइक सवार अपराधियों ने मेदनीपुर में एक युवक को मारी गोली, जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
Sasaram, Rohtas | Mar 25, 2024 मेदनीपुर में बाइक सवार अपराधियों के द्वारा एक युवक को गोली मार दी गई है। इस घटना में मेदिनीपुर गांव के बजरंगी सिंह पिता महेंद्र सिंह घायल हो गए हैं। घायल को जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज जारी है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।