आरोन: राघौगढ़ विधायक ने किया खामखेड़ा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, किसानों ने बताईं समस्याएं, सरकार पर लगाए आरोप
आरोन तहसील के खामखेड़ा गांव में प्राथमिक साख सहकारी संस्था मर्यादित उपार्जन केंद्र का राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने निरीक्षण किया। 9 मई को विधायक ने बताया, स्लॉट बुकिंग की तारीख होने पर भी 5 से 7 दिन तक किसान तोल के लिए इंतजार कर रहे है, धर्म कांटा चालू नहीं है। किसान भारी परेशान है तोल कांटे बढ़ाने की मांग की। कहा, किसानों के हक के लिए लड़ते रहेंगे।