बौंसी: धरमपुर गांव से पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Dec 7, 2024 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से पुलिस ने शनिवार सुबह 10 बजे 20 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान धरमपुर गांव निवासी दीपक पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि धरमपुर गांव में छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।