बौंसी: दलिया गांव में दो किसानों के धान के पुंज में आग लगने से ₹70,000 का नुकसान हुआ
Bausi, Banka | Dec 5, 2024 थाना क्षेत्र के दलिया गांव में गुरुवार करीब 3:00 बजे धान के पुंज में आग लगने से दो किसानों का धान जलकर राख हो गया। महीलाल यादव को करीब 40000 एवं प्रमोद यादव को करीब 30000 रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक धान जलकर राख हो चुका था। मौके पर डायल 112 की पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।