बांसगांव: गगहा में पड़ोसियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर किया हमला, छत से झांकने का विरोध करने पर पीटा, पुलिस जांच जारी
गगहा थाना क्षेत्र के खजूरी बाबू में पड़ोसियों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह घटना शाम करीब सात बजे हुई। पीड़ित ज्योति देवी ने गगहा पुलिस को लिखित तहरीर दी है। ज्योति देवी के अनुसार, उनके पड़ोसी सतीश छत पर चढ़कर झांकते रहते थे। इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी बाउंड्री दीवार गिरा दी।