#छत्तीसगढ़ बस्तर जगदलपुर के नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में आग लगने की खबर सामने आई है। रविवार सुबह करीब 8 बजे प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के पास अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक हादसे की पुष्टि नहीं की है। जब घटना की पुष्टि और जानकारी के लिए प्लांट प्रबंधन से संपर्क किया, तो प्रबंधन ने जानकारी देने से इनकार कर दिया।
Khaga, Fatehpur | Oct 15, 2026