"नगरोटा हेल्पिंग हैंड्स की बड़ी उपलब्धि, 100 बेटियों की शादी में की धाम सेवा"
नगरोटा,ब्यूरो रिपोर्ट
नगरोटा बगवां में समाजसेवी प्रवेश शर्मा द्वारा शुरू किए गए नगरोटा हेल्पिंग हैंड्स (NHH) ने सेवा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्था ने 100 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में धाम सेवा पूरी की है। अब तक 257 परिवारों और मामलों में 84 लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। दानियों और सेवादारों के सहयोग से जारी यह पहल मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल बन रही है।
#NagrotaHelpingHands #NHH #PraveshSharma #NagrotaBagwan #HimachalPradesh #समाजसेवा #मानवता #बेटियोंकीशादी #सेवाभाव #गरीबपरिवार #HimachalNews #HelpingHands
Morang, Kinnaur | Oct 23, 2026