गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
गुना की श्रीराम कॉलोनी में 20 वर्षीय सुरजीत चंदेल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसका भाई और भाभी शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर केवल बुजुर्ग मां मौजूद थीं। सुबह मां ने बेटे का शव फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू की।