मोहनपुर: गजरागढ़ के पास पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Mohanpur, Gaya | Apr 17, 2026 बाराचट्टी थाना अमरेंद्र किशोर ने शुक्रवार को शाम 5:00 बजे बताया कि गजरागढ़ के समीप एक नाबालिक लड़की को लेकर भागने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। युक्त आरोपी चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम छेदी मरहंडी के रहने वाला है जिसका नाम धीरज कुमार पिता स्वर्गीय ज्ञान देव भुइयां है। युक्त आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।