सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के अमूंद गांव के पास ई-रिक्शा पलटने से पति-पत्नी और 6 वर्षीय बच्ची घायल हुए
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के अमूंद गांव के पास तेज रफ्तार एक ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार तीन लोग ई रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।