सुल्तानपुर: चंदौकी रोड पर बाइक से जा रहे अधेड़ को अज्ञात युवक ने रोककर बेल्ट से पीटा, CCTV फुटेज हुआ वायरल
बंधुआकला थाना अंतर्गत अलीगंज चौकी क्षेत्र के चंदौकी रोड पर अज्ञात हमलावर ने बाइक से जा रहे अधेड़ को रोककर बेल्ट से पीटा है। सामने आए सीसीटीवी में अधेड़ की पिटाई का दृष्य कैद हुआ है। घायल की पहचान रामकुमार दुबे के रूप में हुई है। बंधुआकला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।