पांडू: मुसीखाप में सूर्य मंदिर निर्माण का शंखनाद, भूमि पूजन के साथ भव्य मंदिर की तैयारी शुरू
Pandu, Palamu | Nov 16, 2026 मुसीखाप में धार्मिक आस्था का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। भव्य सूर्य मंदिर निर्माण के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में विधिवत भूमि पूजन समाजसेवी श्रवण शर्मा के द्वारा किया गया। धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुए भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जल्द ही भव्य सूर्य मंदिर की नींव रखी जाएगी।