फुल्लीडूमर: अठमाहा गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अठमाहा गांव के एक फरार शराब तस्कर सोमनाथ सिंह को फुल्लीडुमर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थाना के एसआई शरद श्रीकांत ने अमरपुर पुलिस के सहयोग से उसके घर पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के तेलिया मोड़ के पास एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी के दौरान वह फरार हो गया था।