फुल्लीडूमर: भीतिया-डाक बंगला से कारीपहड़ी ग्रामीण पथ की पुलिया में छर्री लदा हाईवा धँस गया, वाहनों का आवागमन ठप
बांका-भितिया मार्ग के डाक बंगला से कारीपहड़ी जाने वाली ग्रामीण पथ में मुख्य पथ से करीब 200 मीटर पर बनी पुलिया पर एक छर्री लदा हाईवा धंस गया। जिससे पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे इस मार्ग से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। छर्री लदा हाईवा इस पुलिया से गुजर रहा था। जहां पुलिया के आखिरी छोर पर पुलिया धंस गई। जिससे वाहन फंसकर दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गया।