शाजापुर: आकाशीय बिजली गिरने से चोंसला मुसलमान निवासी महिला की मौत
शाजापुर।आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमबाई पति बद्रीलाल निवासी ग्राम चोंसला मुसलमान बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के साथ अपने घर जा रही थी, तभी उस पर रास्ते में आकाशीय बिजली गिर गई। महिला को घायल होने पर उपचार हेतु शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया