कोरबा: केमिकल से पकाए फलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 10 किलो आम और 4 दर्जन केले फेंके, नमूने लैब भेजे गए
Korba, Korba | May 28, 2026 कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सड़े-गले और रसायन से पकाए गए फल मिलने पर 10 किलो आम और 4 दर्जन केले मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।