खैरलांजी: खैरलांजी तहसील में सबसे कम 385 मिमी वर्षा दर्ज, 24 घंटे में हुई 39 मिमी बारिश
चालू वर्षा सत्र में खैरलांजी तहसील जिले की सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र बना हुआ है। 1 जून से 30 जुलाई 2026 तक खैरलांजी में कुल 385 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो बालाघाट जिले की सभी तहसीलों में सबसे कम है। हालांकि पिछले 24 घंटों में खैरलांजी में 39 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे क्षेत्र में कुछ राहत मिली है। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी