जगदलपुर: खरीफ सीजन के लिए जगदलपुर में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
खरीफ फसल सीजन 2026-27 के मद्देनजर किसानों को उत्तम गुणवत्ता के बीज, उर्वरक और कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित शिकायत निवारण हेतु कार्यालय उपसंचालक कृषि जगदलपुर में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।नियंत्रण कक्ष द्वारा कृषि आदान सामग्रियों के भंडारण तथा वितरण की निगरानी भी की जाएगी।