सिरसागंज: नगला राधे मोड़ ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात नगला राधे मोड़ ओवरब्रिज के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय साइकिल सवार संतोष कुमार की मौत हो गई। अध्यापक नगर निवासी संतोष कुमार किसी काम से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।