गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: प्राचीन पीपल के पेड़ की कटाई के बाद निकला पानी, शुरू हुई पूजा-अर्चना
गया शहर के घुघरीतांड मोहल्ला में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक प्राचीन पीपल के पेड़ की कटाई के बाद उसमें से पानी निकलने लगा। इस घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोग इसे आस्था से जोड़कर पूजा-अर्चना करने लगे हैं। सोमवार की सुबह 11 बजे स्थानीय लोगो ने बताया कि यह पीपल का पेड़ करीब 100 साल पुराना है।