पिपरा: कोषडीहरा, पीपरा, बिशनपुर चरकेडिया गांव में सड़क निर्माण में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
Pipra, Palamu | Apr 18, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत कोषडीहरा गांव से पीपरा, बिशनपुर व चरकेडिया गांव तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार संवेदक द्वारा करीब एक माह पूर्व जेसीबी मशीन से सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया, जिसके बाद से अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।