सिराथू: नकल विहीन और पारदर्शी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए एडीएम, एएसपी ने सिराथू में परीक्षा केंद्रों का लिया निरीक्षण
अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह यूपी बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने के लिए शनिवार को सिराथू क्षेत्र पहुंचे थे।परीक्षा केंद्रो में जाकर व्यवस्थाएं देखी हैं। परीक्षा कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरा और मॉनिटरिंग रूम की जांच की है।विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापकऔर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।