सिराथू: पुलिस ने शहजादपुर से आयकर मामलों से संबंधित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर से पुलिस ने शुक्रवार दोपहर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम लल्लन पुत्र रामदास चौबे हैं। सन 1997 में दर्ज आयकर मामलों से संबंधित मुकदमा के वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने के पश्चात थाने लाकर लिखा पढ़ी करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।