सिराथू: सिराथू के सयारा तक नहर में पानी नहीं आने से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा, होली बाद करेंगे आंदोलन
सिराथू इलाके के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने शुक्रवार को पत्रकारों से बताया कि उन्होंने सयारा इलाके में किसानों के बताने पर नहरों देखा है।बताया नहरों में पानी नहीं है।पानी वापस गंगा में जा रहा है किसानों को नुकसान हो रहा है।जिलाध्यक्ष ने कहा होली तक पानी नहीं आने पर किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।