गुन्नौर: गांव मिठनपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, महिला झुलसी और घरेलू सामान भी जल गया
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर निवासी अलीजान की पत्नी आसमा सोमवार रात करीब 8 बजे रसोई घर में खाना बना रही थीं ।इसी दौरान अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। और घरेलू सामान भी जल गया।