उत्तरप्रदेश के शामली में जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, लगभग 20 राउंड फायरिंग की गई है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है।
#Haryana #AnkitBaliyanMurder #HaryanvisingerandYouTuber #UP #BreakingNewsTamil