बजाग: कन्हारी के जंगल में अवैध खनन करते हुए वन विभाग समनापुर की टीम ने ट्रैक्टर जब्त किया
Bajag, Dindori | Apr 16, 2026 डिंडौरी जिले के कन्हारी के जंगल में अवैध रूप से रेत खनन करते हुए ट्रैक्टर को जब्त करते हुए वन विभाग की टीम ने समनापुर पुलिस को सुपुर्द किया । जिला जनसंपर्क अधिकारी ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम ने दबिश देते हुए ट्रैक्टर और ट्रैक्टर चालक को पकड़कर समनापुर पुलिस को सुपुर्द किया ।