नदबई: गांव कोल्हूपुरा के पास एक तेज रफ्तार ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी
नदबई खेरली सड़क मार्ग पर गांव कोल्हूपुरा के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो बच्चों को चोटें आई हैं, जबकि ट्रैक्टर और कार दोनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईको कार नदबई की ओर आ रही थी।