गोपालगंज: यादोपुर थाना परिसर में गुंडा परेड आयोजित, थानाध्यक्ष ने अपराधियों को दी सख्त चेतावनी
जिले के यादोपुर थाना परिसर में रविवार को दोपहर 3 बजे गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के चिन्हित अपराधियों और असामाजिक तत्वों को थाना परिसर में बुलाकर पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी। थाना अध्यक्ष ने सभी को कानून व्यवस्था का पालन करने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति भंग करने वा