शिवपुरी: सिरसौद पुलिस ने ससुर पर बहू से मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया
सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम करमाजखुर्द में एक महिला के साथ उसके ससुर द्वारा मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। फरियादिया सीमा जाटव पत्नी स्व. विक्रम जाटव ने अपने छोटे भाई मातादीन जाटव के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह घर लौटकर आई थी, तभी उसके ससुर द्वारिका जाटव ने उससे विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी