कादीपुर: खोजापुर मोड़ के पास ई-रिक्शा और कार में हुई जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल, चल रहा है इलाज
जौनपुर से लौट रहा ई रिक्शा चालक जैसे ही कादीपुर के पास खोजपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि गुरुवार रात लगभग 10:00 बजे कार और ई रिक्शा में जोरदार टक्कर हो गई, ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वही नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर में उनका इलाज चल रहा है और ई रिक्शा पूर्ण रूप से ,,क्षतिग्रस्त हो गया