कादीपुर: शौचालय के अंदर मौजूद सांप ने बारह वर्षीय बच्ची को काटा, हालत गंभीर, चल रहा है इलाज
अखंडनगर क्षेत्र के अंतर्गत हाजीपुर गांव में एक घटना सामने आई जहां पर अमरपाल यादव की 12 वर्षीय पुत्री को शौचालय में पहले से मौजूद एक सांप ने सोमवार रात लगभग 9:00 बजे काट लिया जिसके दौरान बच्ची की हालत बिगड़ती गई जहां पर घर वालों ने उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान जिला के लिए रेफर कर दिया जहां पर इलाज चल रहा है