चूरू: ओम कॉलोनी के व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी को 7 साल की सजा, डीजे कोर्ट ने सुनाया फैसला
Churu, Churu | Jun 30, 2025 चूरू की ओम कॉलोनी के एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में सोमवार को चूरू की जिला एवं सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आरोपी को 7 साल के कठोर कारावास की सजा से दण्डित किया है। साल 2021 में मृतक की पत्नी ने सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था।