चूरू: एनएच 52 रामगढ़ के पास ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक घायल, उन्हें जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jun 30, 2025 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ के पास सोमवार को एनएच 52 पर एक ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया जहां से गम्भीर घायल एक युवक को सीकर व दूसरे को चूरू अस्पताल लाया गया। चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में रामगढ़ के गांव डेढ़ी ढाणी के घायल 27 वर्षीय मुकेश के परिजनो ने दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।