चूरू: सातड़ा गांव में एक 80 वर्षीय महिला की आग की चपेट में आने से हुई मौत, चूल्हे पर खाना बनाते वक्त हुआ हादसा
Churu, Churu | Jun 30, 2025 चूरू के गांव सातड़ा में 80 वर्षीय महिला की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। चूल्हे पर खाना बनाते वक्त महिला ने आग तेज करने के लिये लकड़ियों पर तारपीन का तेल डाल दिया था जिससे आग इतनी भभकी की 80 वर्षीय सावित्री देवी आग की चपेट में आ गई और झुलसने से उसकी मौत हो गई। रतननगर पुलिस ने मृतका के शव का राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया।