चूरू: बुंटिया रोड़ व शीतला मंदिर के पास पुलिस ने 2 बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया, रिमांड पर लिया
Churu, Churu | Jun 30, 2025 चूरू की कोतवाली पुलिस ने रोहित गोदारा व वीरेंद्र चारण गैंग के 2 बदमाशों अनिल स्वामी और अजय भाटी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, 12 बोर बंदूक व कारतूस जब्त किए हैं। रोहित गोदारा गैंग के स्थानीय हैंडलर प्रवीण व जीतू जोड़ी ने दोनो को यह हथियार उपलब्ध करवाए थे। दोनो बदमाशों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया।