बंदगांव प्रखंड के लांडूपदा स्थित बिरसा सेवा संस्थान, करंजो में एकल अभियान के 10 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि एकल अभियान करंजो संच के अध्यक्ष सह भाजपा जिला महामंत्री तीरथ जामुदा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक आकाश भारत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।