बड़वारा: पठरा ग्राम के समीप शराब पीकर वाहन चलाना चालक को पड़ा महंगा बड़वारा पुलिस ने वाहन जप्त कर की कार्यवाही
Badwara, Katni | Feb 17, 2024 शनिवार को बड़वारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना क्षेत्र के पठरा ग्राम के समीप एनएच 43 में वाहन चेकिंग के दौरान एक लकड़ी से भरा लोडर वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाया गया साथ ही चालक से जब पूछताछ की गई एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तो शराब के नशे में पाया गया इसके बाद वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है