कुर्था: आधुनिक खेती की दिशा में कुर्था के किसान, तकनीकी प्रशिक्षण के साथ मिला कृषि उपादान
Kurtha, Arwal | Jun 14, 2026 कुर्था प्रखंड कार्यालय स्थित ई-किसान कार्यालय में शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण सह कृषि उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मी रानी, बीईओ आत्मा निकिता कुमारी, प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान व उद्यान पदाधिकारी अभिषेक कुमार रवि ने किया।