बरवाला: बरवाला में क्रेटा कार को टिप्पर ने टक्कर मारी, मामला दर्ज
शुक्रवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बरवाला में एक दुकानदार की क्रेटा कार को टिप्पर ने टक्कर मार दी। बरवाला वासी संटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। संटी ने बताया कि वो बिजली का काम करता है। अपनी दुकान पर क्रेटा कार लेकर पहुंचा। कार दुकान के पास खड़ी थी। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस हादसे के बाद मामले की जांच में जुट गई है।